ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले में 3366 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली 129 इकाइयां शामिल की गईं
निवेशकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले में 3366 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली 129 इकाइयां शामिल की गईं। इनमें वैकल्पिक ऊर्जा, पोल्ट्री फार्म, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, काष्ठ हस्तशिल्प इकाइयां आदि शामिल हैं। निवेशकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने के साथ ही उद्यम प्रदेश भी बन रहा है। सुरक्षा के बेहतर माहौल के चलते देश-विदेश से निवेशक प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि भारत आने वाले कुछ वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि प्रदेश के विकास हेतु आज प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेशों को धरातल पर उतारा जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जिन निवेशकों ने जनपद में निवेश करने के एमओयू हस्ताक्षरित किए है उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों की एनओसी, लाईसेंस व भूमि उपयोग परिवर्तन धारा-80 त्वरित कार्यवाई की जा रही है। कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं ओडीओपी योजना के लाभार्थियों को टूल किट वितरित किए गए। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन सुरेन्द्र राम, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग वीके कौशल, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता,उद्यमी केएल अरोड़ा, अनूप खन्ना, अनुपम गुप्ता, साहब सिंह पुण्डीर, अनुज कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड