Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, पन्ना जिले के नगर परिषद गुनौर में अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज संगठन इकाई पन्ना के तत्वाधान में नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ जन जागरुकता रेली निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ साप्ताहिक बाजार से,बस स्टैंड,मंडी रोड एवम् नगर के विभिन्न गली चौराहे से होती हुई कबीर आश्रम गुनौर पहुंची। जहां सदगुरु कबीर साहेब की  आरती उपरांत रैली का समापन किया गया। जिले भर से आए अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज संगठन के पदाधिकारियो एवम समाज के लोगो ने अपने विचार रखे।वही पन्ना जिले के सामाजिक संगठन अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज संगठन के युवा जिला अध्यक्ष पूरन लाल कोरी कोरी ने कहा कि पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा जब से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई है तब से आज तक कोरी समाज की उपेक्षा की जाती रही है।जबकि अकेले गुनौर विधानसभा में ही कोरी समाज की लगभग 12 हजार की जनसंख्या है।

कई बार राजनैतिक दलों से हमारी समाज के लोगो द्वारा टिकिट की मांग की जाती रही है।लेकिन हर बार उनकी उपेक्षा की जाती रही है। इस बार विश्राम कोरी के लिए गुनौर विधानसभा से राजनैतिक दलों से संपूर्ण कोरी समाज मांग कर रहा है।अगर विश्राम कोरी को राजनैतिक दल टिकट देते है तो संपूर्ण कोरी समाज भारी बहुमत से प्रत्याशी को जीता कर दिखाएगी।साथ ही पन्ना जिले की अन्य विधानसभा में उस पार्टी के लिए कोरी समाज तन,मन,धन से सहयोग करेगी। वही कटनी से आए महांत दिनेश दास ने अपने सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुऐ सदगुरु कबीर साहेब द्वारा समाज को दिए गए संदेश को बड़े  ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया और सभी से बच्चो को शिक्षित करने एवम समाज से कुरुतियो को छोड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कोली कोली समाज संगठन इकाई पन्ना के जिला अध्यक्ष डालचंद कोरी, जिला उपाध्यक्ष विश्राम कोरी महिला जिला अध्यक्ष राजा बेटी, युवा जिला अध्यक्ष पूरन लाल कोरी, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार,वसंत कोरी, कमलेश कोरी, मल्लारी कोरी, टिंकू, सिया शरण सहित बड़ी संख्या में कोरी समाज के लोग उपस्थित रहे।