CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, आज जिले की जनपद पंचायत पथरिया में तहसील स्तरीय जनसुनवाई की शुरुआत तहसीलदार एवं सीईओ जनपद पंचायत पथरिया दीपा चर्तुवेदी द्वारा प्रत्येक पंचायत में शुरू कराई गई। जिसके तहत वे स्वयं बांसा कला में मौजूद रहकर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना और प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण किया गया।
इस संबंध में तहसीलदार एवं सीईओ जनपद पंचायत पथरिया दीपा चतुर्वेदी ने बताया कि आज जनपद पंचायत के अधीन आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई प्रारंभ की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस जनसुनवाई में पटवारी, पंचायत, सचिव और ग्राम स्तर के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया हरद्वानी में 10 आवेदन प्राप्त हुए थे सभी का निराकरण किया गया। यह भी बताया कि ग्राम मगरदा में रोड की ग्रामीणों द्वारा की जाने पर मौके पर इंजीनियर, सचिव, पटवारी और आर आई द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।