छत्तरपुर के खजुराहो में गोविन्द कुशवाहा ने थामा कांग्रेस का दामन
कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा की उपस्थिति में ली कांग्रेस की सदस्यता
CURATED BY – RAHUL RAIKWAR | CITYCHIEFNEWS
खजुराहो, विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनगर विधानसभा 50 मे कुशवाहा समाज के पूर्व जिलाअध्यक्ष राकेश कुशवाहा उर्फ बबलू भैया ने कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद आज उनके साथी पूर्व सरपंच गोविन्द कुशवाहा ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद बोले कि हमारी टीम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए कार्य करेगी।
आज से ही हम जनता के बीच जाकर जनसम्पर्क करेगे और कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएगे।
बधाई देते समय कांग्रेस जिला अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, राकेश कुशवाहा बब्लू भैया, गोविन्द कुशवाहा, खिललू कुशवाहा, रामकिशोर गुप्ता निज सचिव, बालकिशोर कुशवाहा, मंगलदीन कुशवाहा, दरबारी कुशवाहा, हरप्रसाद कुशवाहा, मौजूद रहे।