NEET पेपर लीक पर चर्चा को तैयार सरकार
राहुल गांधी पर नड्डा का पलटवार- 'मुद्दे का राजनीतिकरण न करें'
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने NEET पेपर लीक विवाद को लेकर विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बुधवार रात आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नड्डा ने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सभी दलों को समाधान निकालने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए।
नड्डा ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार संसद में NEET पेपर लीक और उससे जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर संवाद का सबसे उपयुक्त मंच संसद है और सरकार किसी भी पहलू पर चर्चा से पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने कहा कि छात्रों की चिंताओं और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक लाभ का माध्यम बनाना उचित नहीं है। यह गंभीर विषय है, जिस पर तथ्यों के आधार पर व्यापक विमर्श होना चाहिए।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि वे केवल केंद्र सरकार को घेरने के उद्देश्य से पेपर लीक की घटनाओं को उठाते हैं, जबकि कांग्रेस और विपक्ष शासित राज्यों में सामने आए ऐसे मामलों पर चुप्पी साध लेते हैं।
बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में करीब 150 पेपर लीक मामलों का उल्लेख किया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नड्डा के मुताबिक, एक जिम्मेदार सरकार होने के नाते सभी तथ्यों की जांच कर सच्चाई देश और जनता के सामने रखी जाएगी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड