CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, मध्यप्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पूरे देश के साथ ही कटनी जिला मुख्यालय पर भी 51 मांगों को लेकर धरना आंदोलन किया। जिले के अपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ अधिकारी कर्मचारियों ने बताया प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे चरण में कलेक्टर कार्यालय के सामने  धरना आंदोलन और प्रदर्शन किया गया।  अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि शहर के शासकीय 54 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह कर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक धरना प्रदर्शन पर बैठे और प्रदर्शन किया।  अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि उनकी 51 सूत्रीय मांगों में से मुख्य मांगो में पदोन्नती बहाल करना, महंगाई भत्ता देना, पुरानी पेशन योजना लागू करना और केशलेस स्वास्थ्य बीमा लागू करना जैसी मांगे शामिल है।