CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिलाधिकारी सहारनपुर डा. दिनेश चंद्र ने हाईस्कूल में जनपद की श्रेष्ठता सूची में तीसरे स्थान पर रहे नेशनल मॉडल इंटर कॉलेज के छात्र शाह आलम व इंटर में सभी विषयों में विशेष योग्यता लाने वाले आशुतोष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र के बुलावे पर परिजनों व कॉलेज प्रबंधक वत्सराज स्वाधीन के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिलाधिकारी ने भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।