गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी विनोद राय ने बिना अनुमति के अत्यधिक लोगों का किया जमावड़ा
जबेरा विधानसभा के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्यासी पर दो थानों में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
CURATED BY – KAILASH DUBEY | CITYCHIEFNEWS
दमोह, भाजपा से बागी होकर जबेरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे विनोद राय पर मामला दर्ज हुआ है। दमोह जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार दिख रहा है। आचार संहिता के नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में जिले की जबेरा विधानसभा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी विनोद राय पर भी आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई करते हुए दो थानों में मामला दर्ज किया गया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी विनोद राय द्वारा बिना अनुमति के अत्यधिक लोगों का जमावड़ा कर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 व आदर्श आचार संहिता का उल्लघन किया है, इसलिए उन पर धारा 188 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसी प्रकार जबेरा विधानसभा क्षेत्र में राय के द्वारा अपने गांव बम्होरी माला से जबेरा नोहटा होते हुए दमोह की ओर नामांकन रैली निकाली गई गई, जिसमें लगभग 200 चार पहिया वाहन व 1500 से 2500 लोग शामिल थे। विनोद राय द्वारा वर्तमान विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में आचार संहिता लागू रहते हुए विधिवत अनुमति प्राप्त नहीं की गई है। बिना अनुमति लोगों का जमावड़ा किया गया है व वाहनों का बिना अनुमति उपयोग किया, इसलिए उनके के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के तहत आपराधिक
प्रकरण जबेरा व दमोह देहात थाना में दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड