बड़वानी के बोरलाय में घर की छत बंद बाडे में बंद बकरियों ओर मुर्गा मुर्गियों का वन्यजीव ने किया शिकार
सरपंच ने वन विभाग को करा सूचित, मोके पर पहुचा वन विभाग
CURATED BY – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS
अंजड, समीपस्थ ग्राम बोरलाय में घर की छत पर बने अस्थाई बाडे में बकार-बकरियों ओर मुर्गा- मुर्गियों के शिकार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पशुपालक के घर की छत पर बने बाड़े में बंद बकरियों पर देर रात वन्यजीव ने हमला कर दिया, जिसके बाद सुबह छत देखने पर 18 नग मुर्गा मुर्गियों ओर 4 बकरियों के शव पड़े मिले, तो वहीं तीन बकरियां (छोटे बच्चे) अब भी लापता बताई जा रही हैं। वहीं इस घटना के बाद पशुपालक व ग्रामीणों ने आस पास के खेतों में खोजबीन भी की फिलहाल वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है, इधर पशुपालक की मांग है कि उन्हें इसका मुआवजा दिया जाए। ग्राम बोरलाय में 7 बकरियों ओर 18 नग मुर्गा मुर्गियों के शिकार करने का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले सुनिल सिसौदिया के घर के उपर छत पर बने अस्थाई पशु बाड़े में बंधी हुई 18 मुर्गा मुर्गियों ओर 7 बकरियों का शिकार रात किसी वन्य प्राणी ने कर लिया। जिसके बाद सुबह पशु मालिक के अपने बाड़े में पहुंचने पर उन्हें बकरीयों ओर मुर्गा मुर्गियों के मृत शरीर पड़े मिला, सुनिल सिसौदिया के अनुसार इस तरह मिली कुल आठ बकरियों के शवों के अलावा भी उनके बाडे में बंधी 3 बकरियां अब भी लापता हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव के सरपंच को सूचना देकर आसपास के खेतों में शिकार करने वाले वन्य जीव की तलाश की। सरपंच ने वन विभाग को सूचना दी जिस पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जिनके द्वारा लकड़बग्घे के द्वारा हमला करना बताया जा रहा हैं। वन अमले के अनुसार शिकार करने का तरीका लकड़बग्घे का ही बताया जा रहा है। वन अमले ने फिलहाल ग्रामीण के नुकसान का पंचनामा बनाया है, तो वहीं सुनिल सिसौदिया को इस घटनाक्रम से लगभग 50 हजार रुपए का नुक्सान पहुंचा है जिसे लेकर उन्होंने मुआवजे की मांग की है।वहीं गांव के ऋषिकेश पाटीदार का कहना है कि कुछ समय से आवारा कुत्तों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है जिसके कारण वे पालतू पशुओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं,अवारा कुत्तों का आतंक बढ गया है ईसके पुर्व मे भी कही बकरीयो को भेंस व गायो के बच्चों को मार दिया हैं गांव के किसान एवं बकरी चराने वाले गरीब लोग इन आवारा कुत्तों से परेशान है।
इधर सुचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक मनोज कनास्या ने बताया कि वन विभाग द्वारा हमको सूचना दी गई कि बोरलाय के सुनिल सिसौदिया के घर पर वन्य प्राणी के द्वारा बकरियों ओर मुर्गा- मुर्गियों को मारकर खाया गया है। जिसकी सूचना मिलने के बाद हम मौके पर आए हैं और मौका मुआयना किया गया है हमारे द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट वन विभाग को दी जायेगी।