बालिकाओं ने दिखाया युद्ध कौशल
विभिन्न जिलों से आई 250 बालिकाओं ने लिया भाग
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, शहर में खेलो इंडिया के तहत मर्दानी खेल प्रतियोगिता की प्रदेश स्तरीय अस्मिता महिला लीग का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 250 से ज्यादा बालिकाओं ने भाग लिया। गांधी हाल में आयोजित इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में बालिकाओं ने लाठी डंडे के माध्यम से अपने युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। बालिकाओं को उनके प्रदर्शन के आधार पर पाइंट देकर चयनित किया गया।
एस्टेडू अखाड़ा के अध्यक्ष त्रिशलानंदन जैन ने बताया कि भारत में प्राचीन काल से अखाड़ा पद्धति चली आ रही है। इस खेल के माध्यम से उसे पुनर्जीवित कर बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने को मिल रहे है और प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार इस खेल को प्रोत्साहन कर इसे नई पहचान दिलाने में जुटे है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के अवसर पर महिला बाल विकास अधिकारी नीलम चौहान, सौदामिनी झाला, समाज सेवी संगीता शर्मा, पत्रकार अजीत पाराशर और खेल प्रशिक्षक आदि मौजूद थे।