CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में आने वाली पात्र छात्राओं को साइकिल वितरण की गई। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अरुण भीमावद ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन छात्राओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है, जिसमें मुख्य नि:शुल्क साइकिल वितरण है जो ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में आने वाली छात्रों को वितरित की जाती है। विधायक ने छात्राओं से डॉक्टर, इंजीनियर एवं शिक्षक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विवेक दुबे ने बताया कि विद्यालय में सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, क्योंकि गल्र्स स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा के लिए यह बहुत ही जरूरी था। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, मनोहर विश्वकर्मा, रामचंद्र भावसार, उमेश टेलर सहित छात्राएं मौजूद थीं। संचालन राजेंद्र नामदेव और संजय कुमार सोनी ने किया तथा आभार विद्यालय प्रभारी प्राचार्य मुकेश दुबे ने माना।