मकान में रखे गैस सिलिंडरों में हुआ अचानक विस्फोट
मकान में लगी भीषण आग, एक ग्रामीण झुलसा
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, तल्हेड़ी बुजुर्ग में एक मकान में रखे गैस सिलिंडरों में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे मकान में भीषण आग लग गई। विस्फोट के बाद घर में जबरदस्त आग लग गई और घर की दीवार और लिंटर भी टूट गया।बताया जा रहा है कि कई गैस सिलिंडर तो दूर खेतों में जाकर गिरे। हादसे में एक ग्रामीण भी झुलस गया। जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के तल्हेडी बुजुर्ग के पनियाली मार्ग पर स्व. नूर हसन का मकान है। इसमें पांच परिवार रहते हैं। नूर हसन के बेटे नदीम, कलीम, नईम, वसीम और मुकर्रम ने घर के बाहर फास्ट फूड और मुर्गे की दुकान खोली हुई है। उनके घर में रखे गैस सिलिंडरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इनमें विस्फोट होने लगे। बताया गया है कि परिवार का एक सदस्य गैस सिलिंडर
सप्लाई का काम करता है। जिसके चलते घर के भीतर छोटा हाथी वाहन में 15 से 20 गैस सिलिंडर लदे थे। जिनमें आग लग गई और आठ से दस सिलिंडरों में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इससे घर की दीवार और लिंटर तक टूट गया और कई
सिलिंडर दूर खेतों में जाकर गिरे। विस्फोट होने से घर में भीषण आग गई। जिसमें परिवार के सदस्य फंस गए और उनमें चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाहर सीढ़ी लगाकर लोगों का रेस्क्यू किया। इसमें छोटा हाथी समेत घर के बाहर खड़ी कार जल गई। यहां से गुजर रहा गांव का ही मुकेश पुत्र खिला सिंह आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलने पर सीओ देवबंद रविकांत पराशर और इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकल की कई गाडियां
मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की क्या वजह रही। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड