शिवहर में मना गंगा दशहरा एवं पिता दिवस
सामाजिक संगठनों व प्रबुद्ध जनों ने दी शुभकामनाएं
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
गंगा दशहरा एवं पिता दिवस पर लोजपा जिला अध्यक्ष (शिवहर) विजय कुमार पांडे एवं परशुराम सेना (शिवहर) के जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडे ने दी शुभकामनाएं
शिवहर गंगा दशहरा एवं पिता दिवस के अवसर पर जिले के सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध जनों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुई थी, वही पिता दिवस मनाया जा रहा है। पिता नीम के पेड़ के जैसे होते है । उसके पेड़ भले ही कडवे हो पर वह छाया ठंडी देता है।
जिले में गंगा दशहरा पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है। गंगा दशहरा हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। जो जेयष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। इसी दिन मां गंगा का "पृथ्वी पर अवतरित हुई थी।
गंगा दशहरा के दिन का बड़ा धार्मिक महत्व है ।इस शुभ दिन जो लोग मां गंगा की पूजा अर्चना करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके पापों का नाश होता है। गंगा दशहरा पर सफेद वस्त्र को दान करना चाहिए, इसके अलावा मौसमी फल आम और सत्तू का दान करना शुभ माना जाता है। गंगा नदी या तालाबों में स्नान करने का बड़ा ही फलदाई लाभ प्राप्त होता है।
आचार्य दीपक कुमार मिश्रा ने बताया है कि इस पर्व पर गाय का दान करना महादान माना गया है। गंगा स्नान से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है ,दीपदान भी करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि स्वर्ग से धरती पर मां गंगा के आने का पर्व है गंगा दशहरा।
गंगा दशहरा के दिन कई लोग अपने कुल देवता की भी पूजा की जाती है। अमूमन घरों में गंगा दशहरा के दिन घर के देवता की भी पूजा की जाती है।