Bihar
कटिहार में गैंगवार..!
कुख्यात कारे यादव को अपराधियों ने मारी गोली
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
कटिहार में गैंगवार की वारदात हुई है. अपराधियों ने कुख्यात कारे यादव को अपना निशाना बनाया है. कारे यादव की स्थिति गंभीर है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.पूरी घटना जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र की है. जहां खेरिया में कुख्यात कारे यादव को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना देर रात की बतायी जाती है. आनन फानन में पीड़ित को कुर्सेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिये भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया.