सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करना प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य हो-विनोद गोटिया
भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित, भाजयुमो द्वारा लगाया रक्तदान शिविर
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, जिनके परिश्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं अन्य राज्यों में सरकार के रूप में नेतृत्व करते हुए आज विकसित भारत और समृद्ध भारत की कल्पना और संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह बात मप्र पर्यटन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन एवं सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी विनोद गोटिया ने कही। वे गुरुवार को शाजापुर जिला कार्यालय पर आयोजित सदस्यता अभियान के निमित्त प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक एवं भाजयुमो द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होने कहा यह सदस्यता वर्ष 2047 के लिए मोदी जी के संकल्प विकसित भारत को विश्व गुरु पर स्थापित करने के लिए एवं सत्ता और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाया जा रहा है। हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सदस्यता अभियान को आगे बढऩे का काम करेंगे। सदस्यता लक्ष्य को पूरा करना प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए और बूथ पर हमारी शक्ति को बड़े इसके लिए हर समाज के घर-घर जाकर लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाना और संगठन की विचारधारा से जोडऩा यह हम सब का कर्तव्य होना चाहिए। सदस्यता अभियान ही हमारा मुख्य आधार है, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पराकाष्ठा के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर खड़ी है यह वट वृक्ष आगे बढ़ता रहे और हर बूथ पर 200 से अधिक सदस्य बनना इस संकल्प को लेकर कार्यकर्ता जुड़ेंगे तो निश्चित ही हमारी ताकत बढ़ेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता अपना परिश्रम करते हुए जिले के लक्ष्य को पूर्ण करेंगे जब जिले का लक्ष्य होगा तब प्रदेश का होगा, तब केंद्र संगठन का होगा, इसके लिए हम 200 से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लेकर सदस्यता लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए हर समाज के लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्य से जोड़ें। शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों को भी हम भाजपा का प्राथमिक सदस्य बना कर उनका सम्मान करें। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के युवाओं को भी हम सबसे अधिक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता बनाकर युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोडऩा यह हम सब कार्यकर्ताओं का संकल्प होना चाहिए, क्योंकि युवा ही हमारी आने वाली पीढ़ी इस देश के नव निर्माण में सहायक होगी।
भाजयुमो ने लगाता रक्तदान शिविर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शाजापुर द्वारा जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।