CURATED BY – TARUN RAWAL | CITYCHIEFNEWS

धार, धार जिले की बदनावर विधानसभा से आज भाजपा प्रत्याशी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव व कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत ने नामांकन दाखिल कर आज शहर में रैली निकालकर दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाई।
भाजपा की रैली सभामंच चौराहा से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई बस स्टैंड पहुंची जहां पर भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्ती गांव के साथ में कई भाजपा के नेताओं ने संबोधित किया। रैली में भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत की रैली वारको सिटी से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पहुंची जहां पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया व कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत ने भी रैली में आए समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ओर दोनों ही प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।