CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत गुलुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बाल लोग विशेषज्ञ डॉक्टर योगेश शुक्ला द्वारा  बच्चों की जांच की गई एवं स्थिति के अनुसार उन्हें दवाइयां दी गई साथ ही चिकित्सा शिविर में रक्तचाप एवं शुगर से संबंधित परामर्श एवं आवश्यक सावधानियों के विषय में बताया गया, इस निशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन के समन्वयक श्री शंकरदीन सिंह फौजी, श्रीमती सीमा संजय प्रजापति ग्राम पंचायत सरपंच एवं भूपेंद्र सिंह पूर्व सरपंच ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसके बदौलत एक ग्राम पंचायत स्तर में निशुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में अधिक से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया।