अमानगंज, पन्ना जिले की  गुन्नौर विधानसभा अंतर्गत अमानगंज क्षेत्र ग्राम पंचायत श्री पाठा मजरा  आदिवासियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता गुन्नौर के पूर्व विधायक राजेश वर्मा ने अपना जन्मदिवस मनाया  ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इसके अलावा निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया  साथी कुपोषित बच्चों को प्रोटीन पाउडर के डिब्बे भी वितरित किए। एवं पूर्व विधायक डॉ राजेश वर्मा ने श्री गांव की आंगनवाड़ी केंद्र को भी गोद लिया और उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी  ग्रामीणों ने पूर्व विधायक  की इस अनोखी पहल की प्रशंसा की।

डॉक्टर राजेश वर्मा का जन्मदिन आदिवासी बहुल क्षेत्र में बड़े ही अलग अंदाज से मांगा मनाया गया गांव में पहुंचते ही उनका ढोल नगाड़ा आतिशबाजी के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया।  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों ने लाभ लिया। 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज डॉ अमित मिश्रा खंड चिकित्सा अधिकारी की पूरी टीम मौजूद रहीं एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल अमानगंज के अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष रणमत सिंह परमार, अरविंद दुबे, महामंत्री प्रदीप अवस्थी, रामलाल लखेरा, कमलेश पांडे, उदय सिंह बिसेन, आनंद सिंह राजपूत, नीरज राजा, सरवन सिंह, राजेश सिंह, ग्राम पंचायत श्री के सरपंच कंछेदी लाल कुशवाहा, सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता मीडिया तंत्र की उपस्थिति रही।