CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKARMA | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, पन्ना जिलें के अमानगंज नगर में एक मजबूत कांग्रेस परिवार के सदस्य विजय कुमार दुबे पिता अशोक कुमार दुबे( दद्दा ) जो की रूद्र नारी उत्थान सेवा समिति नारी शक्ति टीम के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हैं उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  पन्ना विधायक पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जी के हाथों उनके निवास पर जाकर शिवरात्रि पर्व के विशेष मौके पर सदस्यता  ग्रहण की ज्ञात हो कि   आप  एक मजबूत कांग्रेस परिवार के सदस्य रहे जिनका जमीनी स्तर पर एक विशेष दर्जा स्थानीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर कई वर्षों से मजबूत रहा है और आज भी मजबूत जाना जाता है प्राथमिक सदस्यता लेने  के बाद तुरंत ही  मंत्री जी द्वारा आपको मिठाई खिलाकर आपका पार्टी में स्वागत किया और पार्टी के नियम अनुसार संगठन की सेवा करने की अपील करते हुए आपको बधाई दी इस मौके पर जिला संगठन भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी पत्रकार अमित द्विवेदी आपके साथ राजुल राजा इटोरी रवि राजा मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आदि आदि कार्यकर्ता  उपस्थित रहे आज जैसे ही आप भाजपा में शामिल हुए  तो चारों ओर से आपको बधाई संगठन के वरिष्ठ नेताओं  द्वारा दी गई.