शाजापुर कांग्रेस के बूथ जीताओ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कराड़ा ने कहा
मंडल सेक्टर कार्यकर्ता ही पार्टी की बुनियाद
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा धोबी चौराहा स्थित निजी गार्डन में मण्डल सेक्टर बूथ जीताओ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक हुकुमसिंह कराड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीढ़ मण्डल सेक्टर के कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली तो जिले की तीनों विधानसभा कांग्रेस जीतेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशवासियों के हित में जो घोषणा की है वह आमजनों तक पहुंच गई है और निश्चित ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने कहा कि भाजपा झूठ और नफरत की राजनीति करती है जिसे कर्नाटक की जनता ने नकार दिया है और आने वाले समय में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़ में भी कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी। रावत ने कहा कि वह दिन दूर नही जब पूरा देश कांग्रेस मय होगा, क्योंकि भाजपा की कथनी और करनी जनता जान चुकी है। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे, सीसीबी पूर्व चेयरमैन वीरेंद्रसिंह गोहिल, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद खान, इंका नेता बालकृष्ण चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र व्यास, सीताराम पवैया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजबसिंह पंवार, जनपद अध्यक्ष शरद शिवहरे, मोहन बड़ोदिया जनपद अध्यक्ष मोतीसिंह कराड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार कराड़ा, सरपंच अमरसिंह बकानी, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी, वरिष्ठ अभिभाषक साजिद अली वारसी, इकबाल अहमद सिद्दीकी, वरिष्ठ समाजसेवी सबदर अली, वरिष्ठ नेता विनित, पार्षद नीरज वैष्णव, पार्षद समीउल्लाह काजी, पार्षद सोहेब मेव, पार्षद सत्या वात्रे, पार्षद सलमान शेख, मनोज गवली, शेख शमीम, सलीम बेग, राजीव दुबे, राजेश पारछे, अकील वारसी, सन्नी दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। आभार शहर कांग्रेस महामंत्री सद्दाम पठान ने माना।