CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWSa

कटनी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे यहां मुड़वारा स्टेशन से रेवांचल एक्सप्रेस से शिवराज सिंह चौहान भोपाल रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री का मुड़वारा स्टेशन पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक से वापस भोपाल जा रहे थे। वही मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब भी दिया।

कटनी जिले में अल्प प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह जी से जब यह पूछा गया की आपने मध्यप्रदेश में मेहनत कर बीजेपी की मध्यप्रदेश में फिर से सरकार बनाई है लेकिन आपको मध्यप्रदेश का मुख्य मंत्री बनने से दूर रखा गया इसका दर्द है आपको..इस सवालों का जवाब देते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री ने जवाब देते हुए कहा की बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार डॉक्टर मोहन यादव को मुख्य मंत्री चुना है और फिर से मध्यप्रदेश विकास की कई उचाइयो को छुएगा इस तरह के जवाब दे वह तीन में सवार हो भोपाल के लिए रवाना हो गए। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी पहले उन्हें रात्रि 9 बजे सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट भी करनी थी लेकिन ट्रेन के टाइम पर कटनी पहुंचे लिहाजा सीधे मुड़वारा स्टेशन पहुंचे। कटनी पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा नेताओं ने स्वागत किया ओ वह ट्रेन में सवार हो भोपाल के लिए रवाना हो गए।