CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS.

देवबंद (सहारनपुर), उत्तर प्रदेश सिख फोरम की बैठक में नानकमत्ता में हुई बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में गुरूद्वारा नानकमत्ता कमेटी के प्रधान व पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी सरदार हरबंस सिंह चुघ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर रोष व्यक्त करते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री से चुघ को फंसाने का प्रयास कर रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग की। रेलवे रोड़ स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में फोरम के उपाध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि नानकमत्ता स्थित डेरे में हुई बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में गुरूद्वारा नानकमत्ता कमेटी के प्रधान सरदार हरबंस सिंह चुघ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उनको बदनाम करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।
शुशविंदर पाल सिंह टोनी ने कहा कि सरदार चुघ के व्यवहार  व कार्यप्रणाली से पूरा जिला वाकिफ है। 1992 के दंगे के दौरान उन्होंने अपनी सूझबूझ से देवबंद को जलने से बचाया था। सहारनपुर जिले की जनता उनके कार्यों के लिए आज भी उन्हें याद करती है।

फोरम सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नानकमत्ता साहिब के प्रधान हरबंस सिंह चुघ की साख को खराब करने के लिए षड्यंत्र रच रहे लोगों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान राजेश अनेजा, हरपाल सिंह कपूर, हरविंदर सिंह बेदी, बलदीप सिंह, लाडी कपूर, हरजीत सिंह रंगूला, अमरजीत सिंह, अरविंदर सिंह, गुरजोत सिंह आदि मौजूद रहे।