पूर्व सभासद हरिओम सिंघल ने फीता काटकर किया श्रीराम लीला मंचन का उद्घाटन
वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने किया मंचन, दर्शकों ने आधी रात तक लिया रामलीला का आनंद
सहारनपुर | देवबंद, श्रीरामा मंडल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि पूर्व सभासद हरिओम सिंघल ने फीता काटकर श्रीराम लीला मंचन का उद्घाटन किया और श्रीगणेश जी की आरती उतारी। उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि हरिओम सिंघल ने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने समाज से ऊंच-नीच दूर करने का संदेश दिया है। सिंघल ने कहा कि हम सब भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही एक उन्नत समाज की स्थापना कर सकते हैं। आज के समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला का सुंदर मंचन किया गया। दर्शकों ने आधी रात तक रामलीला का आनंद लिया।
वृंदावन के कलाकारों द्वारा मंचित इस लीला में दर्शक आस्था से ओत-प्रोत हो गए। उद्घाटन समारोह में कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि हरिओम सिंघल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मेहमानों को
कमेटी के द्वारा बैंड द्वारा मंचन स्थल तक लाया गया।
वृंदावन के कलाकारों ने तुलसी दास के जीवन चरित्र का मंचन करते हुए दर्शकों को पूरी तरह से बांध लिया। श्री रामा मंडल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन ट्रस्ट के महामंत्री देवीदयाल शर्मा ने किया। समारोह में देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनुज अग्रवाल, अनंत गर्ग, रितेश बंसल, घनश्याम गुप्ता, लोकेश चौधरी, अमित गर्ग, संजय सिंघल, सुभाष कुच्छल, विशाल गर्ग, अजय गर्ग, पारस सिंघल, विनय गुप्ता, विकास चौधरी, मनोज नामदेव, मनोज कंसल, विशाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड