CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार दमोह से नागपुर ट्रेन के लिए मांग उठाई जा रही थी। चूकि काफी समय से देखा है दमोह से सीधे नागपुर के लिए कोई ट्रैन नही थी। जिसके संबंध में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी द्वारा ट्रेन की उपयोगिता हेतु सतत प्रयास किये जा रहे थे। मरीजों के इलाज की सुविधा एवं अन्य साधारण यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दमोह सांसदi राहुल सिंह लोधी ने रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव जी से आग्रह करते हुए, कोई ऐसी ट्रैन प्रारम्भ की जाए जो सीधे दमोह से सागर होते हुए नागपुर की ओर जाए की मांग की थी।

उसी क्रम में पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अस्थायी समर स्पेशल ट्रेन आगामी 24 अप्रैल से प्रारम्भ होने वाली है, जो अस्थायी रूप से चलेगी। जिनकी समय सारणी है- 

दमोह से नागपुर 
गाड़ी संख्या- 01704
दिन - गुरुवार, रविवार
रीवा से दोपहर 01:00 बजे चलकर दमोह सांयकाल 05:23 पहुचेगी। एवं अगले दिन सुबह 04:35 पर नागपुर पहुँचेगी।

एवं नागपुर से दमोह
गाड़ी संख्या 01703
दिन - सोमवार, शुक्रवार
सुबह 06:25 बजे नागपुर से चलकर रात्रि 08:38 पर दमोह आगमन होगा।

इसके लिये दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने रेल मंत्री जी को धन्यवाद देते हुए एवं पुनः क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाते हुए रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव  से भेंट कर समर स्पेशल अस्थाई ट्रैन को स्थायी कराने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।