तेजा दशमी पर गायों और पशुओ को खिलाया खाना
500 किलो गेहूं की लपसी तथा एक क्विंटल गेहूं पक्षियों को डाला गया
CURATED BY – EJAZ AHMED USMANI | CITYCHIEFNEWS
मेड़ता रोड, पूरे प्रदेश में मेड़ता रोड धर्मनगरी नाम से विख्यात है। जिस तरह लोग यहां बड़े भाव व सम्मान से लोगों को खाना खिलाते है उसी तरह यहां लोग पशुओं को भी बड़े आदर और भाव से खाना खिलाते है। ऐसा ही एक नजारा शुक्रवार को मेड़ता लोकसभा में देखने को भी मिला। यह गौ भक्तों ने तेजा दशमी, रामदेव जयंती व खेजड़ली बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में युवाओ ने गायो के लिए 500 किलो गेहूं की लपसी बनाई तथा एक क्विंटल गेहूं पक्षियों को डाला। आपको बता दे की मेड़ता रोड गौशाला में गायों को प्रतिदिन गुड़ ,लापसी तथा हरा चारा गौ भक्तों की ओर से निशुल्क डाला जा रहा है। गौशाला सचिन आनंद सिंह चांदावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वैसे तो गौशाला में चेहरे की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी मेड़ता रोड तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग निरंतर गायों के लिए हरा चारा भेज रहे हैं। गौशाला सचिन आनंद सिंह ने सभी गौ भक्तों का आभार व्यक्त किया है।
इस कार्यक्रम दौरान युवा साथी कमल कापड़ी, ग़ो भक्त संजय लटियाल,टाईगर कापड़ी, सीताराम, सुभाष,मुकेश बिश्नोई,पवन,आशु,शिवम्,तेजाराम,
अंकित,श्रवण,श्याम,प्रेम,किशोर,हेमंत,
कैलाश,सचिन,अजय मुँडेल,सुनील,कालू,
महिपाल,विकास,किशन,पहलाद,डोनू,शांतिलाल नेता,हरसू,लोकेश,सुशील,सुनील,राहुल,
देवीलाल,अशोक,नाथु,आदि गोभक्त मोजूद थे!