शिकायत के बाद जागा खाद्य विभाग
आलोट नगर स्थित मांदलीया किराना स्टोर पर लिए सैंपल
CURATED BY – PAWAN DHAKAD | CITYCHIEFNEWS
रतलाम | आलोट, त्यौहार का सीजन चल रहा है और इस सीजन में कालाबाजारी जमकर होने की संभावना बन जाती है व्यापारियों के द्वारा इस सीजन में अपना पुराना माल निकालने की होड़ सी मची हुई रहती है और ग्राहक भी बिना देखे समान खरीद कर ले जाते हैं और ऐसे में मिलावट खोर अपने सामान को निकलने में कामयाब हो जाते हैं और ऐसे में हादसा होने का अंदेशा बना रहता है खाद्य विभाग वैसे तो पूरे साल उदासीन ही रहता है परंतु त्योहारों के समय पहुंचकर औपचारिकता पूरी कर लेता है जिसकी वजह से व्यापारियों के हौसले बुलंद है नगर में कई दुकानदार ऐसे हैं जहां पर एक्सपायरी डेट के समान धड़ल्ले से बीकते हैं उन पर कार्रवाई के नाम कुछ नहीं होता जब कोई ग्राहक माल ले जाता है और वह देख लेता है तो पता चलता है कि यह एक्सपायर की डेट का माल है और जब शिकायत होती है थोड़ा खाद्य विभाग चुस्त नजर आता है और तुरंत तुरंत कार्रवाई करता है ऐसा ही एक मामला आज नगर में देखने को मिला नगर स्थित मांदलीया किराना स्टोर से आज ग्यारस का पर्व होने पर उपवास हेतु राजगीरा का आटा एक उपभोक्ता द्वारा क्रय किया गया घर ले जाकर देखने पर एक्सपायरिंग डेट होने से उपभोक्ता ने मामला प्रशासन के संज्ञान में डाला, उक्त मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए एसडीएम द्वारा रतलाम खाद्य विभाग को सूचना दी गई, इसके पश्चात खाद्य विभाग अधिकारी कमलेश जमरे ने आलोट नगर स्थित मांदलीय किराना स्टोर पर जाकर सैंपल लिए, माही जांच करता अधिकारी ने बताया कि शिकायत उपरांत हम दुकान पर सैंपल लेने पहुंचे हैं, सैंपल एकत्रित किए हैं जांच के लिए भेजा जाएगा जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर में पहले भी एक्सपायरी डेट के माल को बेचने की सूचना पर कार्रवाई की गई परंतु उसका परिणाम क्या निकला यह आज तक किसी को पता नहीं है अब देखना है आगे खाद्य विभाग त्योहारों के सीजन में किस तरह की बड़ी कार्रवाई करता है.