CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दमोह जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर्स एवं कॉस्मेटिक विक्रय संस्थानों की जांच की गई। जांच के दौरान औषधि निरीक्षक महिमा जैन एवं डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल द्वारा बालाकोट रोड दमोह स्थित माही डिलाइट रिटेल कॉस्मेटिक शॉप, सर्वज्ञ हॉस्पिटल, फातिमा नर्सिंग होम में स्थित मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जांच के दौरान औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री के नमूने जांच हेतु लेकर शासकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में भेजे गए। इस दौरान मेडिकल स्टोर्स को फूड लाइसेंस बनवाने एवं अन्य नियमो का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। जांच के दौरान गर्भपात कराने वाली किट, नशीली दवाओं के क्रय विक्रय के रिकॉर्ड की जांच की गई जो कि सिर्फ सक्षम चिकित्सा अधिकारी के प्रिस्क्रिप्शन पर दी जाती है।