आसमान में दिखी उड़न तश्तरी, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
रात में दिखी अजीब सी रोशन, दिनभर रही चर्चा का विषय
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, गुरूवार रात आसमान में एक अजीब सी चीज दिखाई दी, जो अगले दिन पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी रही। वहीं कुछ लोगों ने इसके वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए और उड़न तश्तरी होने का दावा किया गया। जो कभी सीधी तो कभी वहीं चक्कर लगा रही थी।
वैसे तो यूएफओ देखे जाने का दावा वर्षों से किया जाता रहा है, पर इसके पुख्ता सुबूत कभी भी मिल नहीं पाए। फिर चाहे वह यहां की बात हो या दुनिया के किसी अन्य देश की। दुनिया भर को यूएफओ ने हमेशा से ही आकर्षित किया है और हमेशा ही देश और दुनिया के किसी ने किसी हिस्से से यह सूचना मिलती है कि वहां यूएफओ देखा गया। कुछ ऐसा ही गुरूवार रात को शाजापुर जिले के कई निवासियों ने महसूस किया।
कहीं भी घूम रही थी अजीब आकृति
रात करीब 8 बजे के बीच आसमान पर एक अजब सी रोशनी देखी जा रही थी। जो एकदम तेजी से किसी भी दिशा में घूम जाती थी और फिर लम्बा चक्कर लगाकर वापस आती थी। वह एक ही स्थान पर काफी देर के लिये स्थिर हो जाती थी। यदि कोई विमान या गुब्बारा होता तो वह इतनी देर तक स्थिर नहीं रहता या इतनी जल्दी नहीं घूम पाता जैसी वह अजीब चील घूम रही थी। जिसके चलते यह दावा किया जा रहा है कि वह यूएफओ ही था। मक्सी के राधेश्याम देवड़ा ने भी यही बताया कि रात को 8 बजे के लगभग आसमान में चंद्रमा के पास एक अजब सी रोशनी दिखाई दी। इधर कुछ ही देर में यह खबर पूरे जिले में फैल गई और सोशल मीडिया पर फेमस हो गई। हालांकि यूएफओ ही था इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा और नही इसकी अधिकारिक सूचना किसी के पास है।