कटनी जिले में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति
SDRF टीम ने चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले में लगातार बारिश के चलते शहरी इलाकों के निचली बस्तियों में जल भराव की स्थित निर्मित हो गई वही शहर के सभी अंडर ब्रिज और कटनी नदी के ऊपर बने कई पुलों के ऊपर पानी जा रहा था वही बाढ़ में फंसे प्रभावितों को निकालने एस डी आर एफ की टीम की मेहनत उस समय सार्थक साबित हुई जब नायब तहसीलदार शिवभूषण सिंह की मौजूदगी में चलाये गये रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कई लोगो लोगों को राहुलबाग क्षेत्र और रपटा पुल नदी क्षेत्र के अलावा गटर घाट बाढ़ में फसी एक महिला को नाव की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
वही सुबह के वक्त गाटर घाट पर पहुंचे कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा नगर निगम प्रशासन को सख्त हिदायत दी है की वे बाढ़ जैसी स्थिति में फसे लोगो को बाहर निकाल उन्हे सुरक्षित जगह में रखा जाए और जब तक जल स्तर नही घटता है उनके खाने पीने की व्यवस्था को जाए। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने यह भी बताया की वे बाढ़ जैसी हर स्थिति निपटने के लिए पूरा जिला प्रशासन के साथ नगर निगम प्रशासन लगा हुआ है।