CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, गन्ना पेराई सत्र कभी का समाप्त हो गया है। जिले की पांच चीनी मिलोें पर अभी भी 210 करोड रूपए किसानों के गन्ना मूल्य का बकाया है। जिला गन्नाधिकारी सुशील कुमार ने आज बताया कि 138 करोड रूपए अकेले गांगनौली चीनी मिल पर बकाया है। गागलहेडी चीनी मिल पर 36.03 करोड, टोडरपुर चीनी मिल पर 21.39 करोड बिडवी पर 7.68 करोड और शेरमऊ पर 7.04 करोड बकाया है। इन चीनी मिल क्षेत्र के किसानोें ने गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने पर कडी नाराजगी जताई। कई किसानों ने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते तरह-तरह की परेशानियों से जूझ रहे है। पिछले दिनों शामली चीनी मिल के निदेशकों को प्रशासन ने हिरासत में भी लिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महत्वपूर्ण लोकसभा के इस चुनाव से पहले करोडो के बकाए का भुगतान नहीं करा पाए। जिसका नुकसान चुनाव में भाजपा को उठाना पडा है। मतदान प्रतिशत में आई गिरावट की एक वजह किसानों की नाराजगी भी है। सरकार ताकतवर चीनी मिल गुट के सामने असहाय दिखी।