पांच पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त
शाजापुर पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, पुलिस विभाग में पांच पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सोमवार को अपने दीर्घ सेवाकाल के उपरांत विधिवत सेवानिवृत्त हुए। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम, शाजापुर में समारोह आयोजित कर पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत द्वारा सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके भावी जीवन के शुभकामनाएं दी गईं। जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक राजेन्द्र सक्सेना जिन्होंने पूरे 44 वर्षों, सहायक उप निरीक्षक हीरालाल चौधरी 39 वर्षों, सहायक उप निरीक्षक करणसिंह परमार 40 वर्षों, सहायक उप निरीक्षक विजय शंकर दुबे 41 वर्षों और सहायक उप निरीक्षक भगवान पुरी 38 वर्षों तक सेवा देने के बाद निवृत्त हुए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त इन अधिकारियों ने जिस लगन और ईमानदारी से विभाग की सेवा की है, वह अविस्मरणीय है। ये न केवल पुलिस विभाग की पहचान हैं, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा स्वरूप हैं। विभाग इनके योगदान को सदा स्मरण रखेगा। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गोपाल सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक वंदनासिंह सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्तजनों के परिजन उपस्थित रहे।