राजस्थान कांग्रेस की पहली लिस्ट हुई जारी
33 उम्मीदवारों को टिकट, सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत
जयपुर, राजस्थान में बीजेपी की दूसरी सूची जारी के बाद अब कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की दी है. इस सूची में 33 उम्मीदवारों का नाम का ऐलान पार्टी ने किया है. बता दें कि कांग्रेस की पहली सूची में 33 प्रत्याशियों में से 9 महिला प्रत्याशी हैं. पार्टी ने सादलपुर से कृष्णा पूनिया, मंडावा से रीता चौधरी मालवीय नगर से डॉ. अर्चना शर्मा को टिकट दिया है.
इसी तरह सिकराय से ममता भूपेश, जायल से मंजू देवी, ओसियां से दिव्या मदेरणा, जोधपुर से मनीषा पंवार वल्लभनगर से प्रीति गजेन्द्र शक्तावत और कुशलगढ़ से रमीला खड़िया को चुनावी मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस की पहली सूची में 27 फीसदी महिला प्रत्याशी बनाई गई हैं.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड