एमपी के कटनी में इलेक्ट्रिक लोको शेड में लगी आग
लपटे उठती देख मच गई अफरा तफरी
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, मध्यप्रदेश के कटनी में एनकेजे में स्थित रेल इलेक्ट्रिक लोको शेड (टी आर एस) में देर रात भयंकर आग लग गई। इलेक्ट्रिक लोको शेड के परिसर में आग की लपटे उठती देख अफरा तफरी मच गई। बताया जाता है कि आग झाड़ियां से शुरू हुई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और रेल इंजन रिपेरिंग वर्कशॉप लोको शेड तक पहुंच गई। इलेक्ट्रिक लोको शेड में रखा वेस्ट मटेरियल ज्वलंत शील होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हुई हैं। मौके पर रेलवे के आला अधिकारियों सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। आपको बता दें कि एनकेजे इलेक्ट्रिक लोको शेड देश के चुनिंदा इलेक्ट्रिक लोको वर्कशॉप में से एक है। देश भर के इलेक्ट्रिक इंजन यहां रिपेयर होने आते हैं। पहले यहां डीजल इंजनों का रख रखाव होता था। एनकेजे में जिस स्थान पर आग लगी उसे टीआरएस कहा जाता है यह जगह शेड से लगी हुई एरिया मैनेजर ऑफिस के नजदीक है।