लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग
हादसे में 15 की मौत, कई झुलसे
लखनऊ, अलीगंज के सेक्टर डी में सोमवार दोपहर निजी कोचिंग सेंटर में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हैं। इस हादसे में 15 की मौत हो गई और कई झुलस गए हैं।
आग कैसे लगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ लोग अंदर फंसे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से घटना को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
कई विद्यार्थियों ने नीचे कूद कर जान बचाई। कुछ को गंभीर रूप से चोटें आयी हैं। जिस इमारत में आग लगी वहां पर पहले दो तल पर पेट शाप और गेमिंग जोन था और तीसरे तल पर कोचिंग और लाइब्रेरी थी।
बताया जाता कि दोपहर तीन बजे के करीब जब आग लगी तब कई लोग बिल्डिंग में मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एसीएस होम संजय प्रसाद डीजीपी राजीव कृष्णा के अलावा डीएम और दूसरे पुलिस अधिकारी मौके पर बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं। पीछे की दीवार तोड़कर छात्रों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
सीएम योगी दिए राहत और बचाव कार्य के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा किक हमें पता चला है कि अभी सबसे ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अंदर जाने के लिए पहली मंजिल की एक दीवार तोड़ी है। वहां बहुत ज्यादा धुआं है। हर कमरे की तलाशी ली जा रही है। हमारी प्राथमिकता सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना है। प्रशासन और मेडिकल टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं और हमने डॉक्टरों को भी यहां बुलाया है। जिन बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार की जरूरत हो सकती है, उन्हें यहीं पर इलाज देने का इंतज़ाम भी किया गया है।
स्थानीय लोग बोले- नीचे कूद रहे थे छात्र
मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि घटना के वक्त कई बच्चे अंदर थे। आग लगी तो वह नीचे कूदने लगे। घटना से जुड़े कई फोटो और वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए हैं।
मौके पर डीएम विशाख, एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से कर्मचारी रेस्क्यू में जुटे हैं। घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
आसपास की इमारतों को कराया गया खाली
एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास की इमारतों को खाली कराया है। रेस्क्यू आपरेशन के लिए यातायात को भी डायवर्ट किया गया है। आग कैसे लगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और दमकल के कर्मी मौके पर पहुंचे हैं।
अलीगढ़ से लखनऊ लौट रहे सीएम योगी
लखनई में हिए अग्निकांड के बाद सीएम अलीगढ़ से लखनऊ वापस लौट रहे हैं। सीएम ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि में अलीगढ़ में रहूं। मगर मुझे अभी ज़नाकरी हुई है कि लखनऊ में एक आग की घटना हुई है। बच्चे चपेट मे आएं हैं। मुझे अब वापस जाना होगा। मेरी उनके प्रति चिंता है। परिवारों के प्रति संवेदना है।
उन्होंने कहा कि मैंने प्रमुख सचिव ग्रह को जांच के आदेश दिए हैं। मैं जल्दी वापस आऊंगा। मेरी लिए वह महत्वपूर्ण है। मुझे यहां से जल्दी जाना होगा। वह घटना महत्वर्ण है। लखनऊ की घटना में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी स्थिगित कर दी। केवल लोक निर्माण विभाग की समीक्षा की।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड