निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश्वर श्री वैष्णव की गाड़ी पर हमले के मामले में प्राथमिक दर्ज
गाड़ी की तोड़-फोड़ कर दी गई थी जान से मारने की धमकी
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, निर्दलीय सांसद प्रत्याशी अखिलेश्वर श्री वैष्णव पर हमले तथा पीछे चल रहे गाड़ी को शीशा तोड़ फोड़ मामले को लेकर पूर्वी चंपारण के पकरी दयाल थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।
थाना कांड संख्या 125/24 दिनांक 19 मई 2024 को दर्ज की गई है जिसमें आवेदक निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश्वर श्री वैष्णव का इलेक्शन एजेंट बाबूलाल प्रसाद पिता स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद ग्राम परसा बहलोलपुर थाना ढाका निवासी के द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।
प्राथमिक की दर्ज में दिए गए आवेदन में बताया है कि पकरी दयाल के हरकबडा पंचायत में देवानीबारी मंदिर के पास चुनाव प्रसार के दौरान अचानक कुछ लोगों के द्वारा गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया गया और लवली आनंद एवं आनंद मोहन के नारे लगाने लगे तथा पीछे चल रहे गाड़ी का शीशा तोड़ फोड़ कर दिया।
दिए गए आवेदन के अनुसार आवेदक ने बताया है कि निर्दलीय प्रत्याशी श्री अखिलेश्वर वैष्णव को निजी अंगरक्षकों के द्वारा बचाया गया। तथा निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश्वर वैष्णव पर हमला एवं जान मारने की धमकी दी गई । उक्त मामले को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी श्री अखिलेश्वर वैष्णव डरे सहमे हुए हैं।