CURATED BY – Mohd. Muneer | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, जिले में एक वारदात जिसमें फिल्म बंटी बबली के तर्ज़ पर लोगों को ठगने के हर दिन नई तरकीब निकालना पैसा कमाना डाकू हसीना को महंगा पड़ गया, इनके गोरखधंधा का भंडाफोड़ होने के बाद हसीना मुंह छिपाती नज़र आ रही है।
दरअसल धनपुरी थाना क्षेत्र बंगवार निवासी 56 वर्षीय रामकुमार परते ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि गीता तिवारी नामक महिला ने पहले अवैध संबंध बनाने का नाटक किया। इस दौरान उसका साथी अभिषेक सिंह व एक अन्य महिला मौके पर पहुंची और उनकी अश्लील वीडियो बनाने लगे। फिर बाद तीनों मिलाकर अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की मांग करने लगे।
हम आपको बता दें कि यह शातिर महिला अपने एक महिला और पुरुष साथी के साथ मिलकर पहले तो नव युवकों एवं अधेड़ उम्र के लोगों को अपने रचे चक्रव्यूह में फंसाकर चुपके-चुपके उनकी अश्लील वीडियो बनाती। फिर उनसे लाखों रुपए ऐंठने का काम करती। शहडोल की धनपुरी पुलिस ने शिकायत के बाद शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। वहीं मामले में संलिप्त एक और महिला फरार है। पकड़ी गई शातिर महिला अपने जाल में फंसा के शख्स से पैसे मांगने के दौरान किडनैपिंग की बात भी सामने आई है। पूरा मामला महानगरों की तरह इस अंचल में फिल्म बंटी बबली की तर्ज़ पर देखा जा रहा है।
बहरहाल इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड शातिर महिला गीता तिवारी नामक जिसके विरुद्ध पूर्व में लूट करने व गांजा बेचने का मामला कायम है। उसे व उसका साथी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनकी एक साथी महिला फरार है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।