Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, आदिवासी बाहुल्य शहड़ोल जिले में धर्मान्तरण का मामला थमने का नाम ही नही ले रहा  धर्मान्तरण के मामले में दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई  जिस पर  पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है वही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले टीआआई समेत चौकी प्रभारी को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है।

जिले के केशवाही चौकी अन्तर्गत धर्मान्तरण कराने को लेकर दो पक्षो में जमकर विवाद हुआ , इस  विवाद में कई लोगो को गंभीर चोटें आई है। इस पूरे मामले में केशवाही पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केशवाही चौकी अंतर्गत धनौरा गांव में आदर्श प्रजापति और पास्टर शिव एवं इनके साथियों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। विवाद में धारदार हथियार का उपयोग भी किया गया है, जिसमें दोनो पक्षों के लोग घायल हुए है। इस मामले में यह बात भी सामने आई कि सनातनी परिवारों को डरा धमकाकर उनका धर्मपरिवर्तन कराया जा रहा है और इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ है। आदर्श प्रजापति समय समय पर धर्म परिवर्तन कराने वाले क्रिप्टो ईसाई बने लोगों का विरोध करते आ रहे हैं तथा पास्टर द्वारा धर्मांतरण कराने का किया और इसी बात को लेकर विवाद हुआ है।दोनों पक्षों की ओर से शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। वही इस मामले में लापरवाही बरतने पर बुढार थाना प्रभारी राजेश मिश्रा व केशवाही चौकी प्रभारी एलएल तिवारी को   एसपी कुमार प्रतीक ने लाइन अटैच कर दिया है।