5 दिन तक बंधक बनाकर छात्रा से दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
ग्वालियर, पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म और पांच दिन तक बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी विजय राठौर निवासी कैलारस (मुरैना) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार छात्रा परिवार की मदद के लिए एक पेट्रोल पंप पर पार्ट-टाइम नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान विजय राठौर से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 31 मई को आरोपी उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया। दिनभर शहर में घूमने के बाद वह उसे ट्रांसपोर्ट नगर के सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाता रहा और पांच दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह घर नहीं लौट सकी। बेटी के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी और गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी।
चार जून को आरोपी छात्रा को वापस ग्वालियर लेकर आया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद पुरानी छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट, धमकी तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड