CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी शासकीय जिला अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक डॉ सुनीता सिंह को शासकीय जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है की सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा द्वारा दी जा रही प्रताड़ना के कारण महिला डॉक्टर सुनीता सिंह की तबीयत अत्यधिक मानसिक तनाव होने के कारण बिगड़ गई। तबीयत उस समय बिगड़ी जब डॉक्टर सुनीता सिंह जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थी। जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात कहते हुए बीते एक माह से महिला चिकित्सक डॉक्टर सुनीता सिंह लगातार उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायत पर शिकायत कर रही है, लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हो पाई। बताया जाता है कि कार्यवाही ना हो पाने के कारण ही डॉक्टर यशवंत वर्मा और अधिक परेशान करने लगे हैं। जिस बात से मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। जब महिला डॉक्टर सुनीता सिंह जिला अस्पताल में ड्यूटी कर रही थी उसे दौरान उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया बताया जाता है। जिसके बाद तत्काल उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।,आपको बता दें कि बीते दिनों महिला डॉक्टर सुनीता सिंह अपनी शिकायत लेकर महिला थाने भी पहुंची थी। जहां पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी मानसिक प्रताड़ना का जिक्र करते हुए यह भी कहा था कि यदि न्याय नहीं मिलता तो वह आत्मघाती कदम भी उठा सकती है। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी सिविल सर्जन एवं अन्य जिम्मेदार लोगों की होगी। वही इस मामले।के बाद एक के बाद जिला अस्पताल के पुराने वीडियो जिसमे पीड़ित डॉक्टर सुनीता सिंह और साथ महिला डॉक्टरों की बहस होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगी वही एक वीडियो और सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमे जिला   अस्पताल के सीवल सर्जन मीडिया कर्मियों को इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार करते रहे और मीडिया कर्मियों पर ही सवाल खड़े करते रहे वही देर शाम को जब यह मामला जिले में पूरी तरह फैल गया तो सिविल सर्जन यशवंत वर्मा जिनके ऊपर उनके ही महिला डॉक्टरों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप है वह पीड़ित महिला डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया की उनके पास मरीज के द्वारा शिकायत मिली है की वह मरीज के साथ अभद्रता की है इसका जवाब दे। वही इस पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर का कहना है की महिला डॉक्टर की शिकायत पर जांच की जा रही है।