CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

पटना, एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहाँ राज्य में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। वहीँ पटना से सटे मसौढ़ी में उस्मान चक मोड़ के पास अपराधियों ने एक लोहा व्यवसाय से जुड़े शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी दो बाइक पर सवार थे। हत्या की वजह क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है की कोई पुरानी रंजिश या फिर लूट की वारदात के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। मृतक अभय सिंह का अपना लोहे का कारोबार था, जो मस्जिद और कुमरतोली जाने वाले रास्ते में था। देर शाम वह अपना दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह उस्मान चक मोड़ के पास ही पहुंचे थे। तभी बाइक सवार चार लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए।