बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव
पूर्व मुखिया को घर के बाहर मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
गोपालगंज, बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया को गोली मार दी है।
दरअसल, घटना थावे थाना के धतिंगना गांव की है। बताया जा रहा है कि धतिंगना पंचायत के पूर्व मुखिया अजय सिंह अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी बाइक पर सवार होकर अपराधी वहां पहुंचे और उनके ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से अजय सिंह बुरी तरह से घायल हो गए।
गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे हालांकि तबतक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। आनन-फानन में पूर्व मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर एसडीपीओ प्रांजल मौके पर पहुंचे हैं और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।