मालवा प्रांत में प्याज पर 40% निर्यात शुल्क के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन
किसानों में बढ़ती निराशा: प्याज पर निर्यात शुल्क और आजीविका पर इसका प्रभाव
Curated by - RAGHAVENDRA SINGH | CITYCHIEFNEWS
आज भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में मालवा प्रांत के 18 जिलों में केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा प्याज के निर्यात पर 40% निर्यात शुल्क एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई गई है इसके विरोध में आज कृषि उपज मंडी में हजारों की संख्या में देश के अन्नदाता किसान खेत छोड़और सड़क पर उतर आया है अनेक गांव से किसान अपने वाहन लेकर झंडा बांधकर मंडी पहुंचे यहां पर एकत्रित होकर केंद्र की सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की और कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार किसान विरोधी है.
जिसमें विदेशों में प्याज निर्यात पर 40% निर्यात शुल्क लगाया है जो 31 दिसंबर तक प्रभाव से लागू रहेगा इस फैसले से प्याज उत्पादक किसान दुखी हैं वर्तमान में जो प्याज ₹15 बिक रही थी वह आज ₹10 भी नहीं बिक रही इससे किसानों को लागत भी नहीं निकल पा रही है और भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है जो कि पिछले 3 वर्षों से प्याज की फसल को नुकसान उठाता आ रहा है देश का अन्नदाता किसान 8 माह मेहनत करके बारिश एवं ओला से फसल बचाकर कई वर्षों से घटा खाकर प्याज जैसी अनेक कीमती फसल पैदा करता है और यह सोचता है से बेचकर बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा परिवार के लिए अच्छी व्यवस्था करूंगा की इसी दौर में 6 मा इंतजार करता है प्याज को स्टॉक करके रखता है इस बीच 70% प्याज खराब होकर फेंक देता है.
तब जाकर कहीं भाव बढ़ने पर दो पैसा मिलने का समय आता है
वह सपना भी वर्तमान केंद्र सरकार ने किसान के हाथ से छीन लिया हम सरकार से कहना चाहते हैं कि देश में 70% किसान जो कई वर्षों से गरीबों की जिंदगी जी रहे कड़ी धूप एवं बारिश झेल रहे हैं खुद भूखा रह क देश का पेड़ भरने की चिंता में लगा रहता है और जब चुनाव आता है तब 90% वोटिंग करके आपकी सरकार बनाता है अब किसान का सब्र का बांध टूट चुका हैआपको देश की 30% जनता को देश की अन्नदाता का पेट काटकर मुक्त में प्याज खिलाना चाहते हो तो अब देश का किसान चुप नहीं रहेगा और yit का जवाब पत्थर से देना जाता है आपके सांसद विधायक मंत्री वोट के लिए गांव में ही आना पड़ेगा आप अपना फैसला वापस लेकर 40%निर्यात शुल्क एक्सपोर्ट ड्यूटी तुरंत प्रभाव से हटाया जाए अन्यथा भारतीय किसान संघ प्रदेश के सभी सांसदों का घेराव किया जाएगा आने वाले समय में अनिश्चितकाल कल तक प्याज मंडी बंद की जाएगी.
कार्यक्रम में उपस्थित जिला मंत्री सवाई सिंह सिसोदिया जिला प्रवक्ता मुकेश पाटीदार जिला समुद्री अनिल पाटीदार जिला कार्यकारिणी सदस्य ललित नागर जिला सदस्य भारत सिंह तहसील सा मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर नगर अध्यक्ष दिनेश पाटीदार तहसील जिला उपाध्यक्ष राज बहादुर सिंह गुर्जर सदस्य विजय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.