CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद, अपर जिला सत्र न्यायाधीश निधि का बदायूं स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिवक्ताओं ने एडीजे के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें विदाई दी।सिविल बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित समारोह में अपर जिला सत्र न्यायाधीश निधि ने कहा कि देवबंद के अधिवक्ताओं से जो प्यार और सहयोग उन्हें मिला उसे वह हमेशा याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं अधिवक्ताओं को व्यवस्था संबंधी रही, सुझाव आने पर सभी में सुधार किया गया।अधिवक्ताओं का हमेशा सहयोग मिला। अधिवक्ताओं ने उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा करते हुए विदाई दी। इस अवसर पर एसीजेएम परविंद्र सिंह, प्रिंस जिंदल, ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, रामप्रताप सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, सुरेश त्यागी, रामपाल सिंह, अब्दुल हादी खां, अजय नौसरान ने भी अपने-अपने विचार रखे।इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, बबल सिंह, अजय कपिल, अरविंद त्यागी, भानु प्रताप सिंह, मदन, मोहन लाल गुप्ता, नीलम रानी, ममता रानी, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।