CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, नगर मुख्यालय के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में 20 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सभाहाल में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडे,जिला कार्यक्रम प्रबंधक विक्रम सिंह ठाकुर व खंड चिकित्सा अधिकारी श्री डॉ रित्विक पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे इन लोगों कि गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम कि शुरुआत हुई।
   वहीं आशा कार्यकर्ता श्रीमती चन्द्रप्रभा चौधरी ग्राम बोरी व श्रीमती हामिनी नखाते ग्राम कटंगा को आशा कार्यकर्ता के पद पर से सेवानिवृत्त होने पर सम्मान व विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस पुनीत अवसर पर उनके परिवार के सदस्य पुत्र एवं पुत्रवधु मनीष चौधरी,ननंद प्रमिला देवी तथा हामिनी नखाते के पिता बाबूलाल  तीतरमारे,पति सीताराम नखाते पुत्र मयंक नखाते भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे हैं।राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत श्रीमती चन्द्रप्रभा चौधरी कि न्युक्ति सत्र 2006 में ग्राम बोरी में आशा कार्यकर्ता के पद पर हुई वहीं श्रीमती हामिनी नखाते वर्ष 2006 में ग्राम कटंगा में आशा कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ हुई इसके पुर्व सन् 1996 से वर्ष 2006 तक जनस्वास्थ्य रक्षक के रूप में भी ग्रामीणजनों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कि। वहीं उनकी इस सेवानिवृत्त होने व विदाई समारोह केअवसर पर विकासखंड कि समस्त आशा सुपरवाइजर,आशा कार्यकर्ता, सेक्टर सुपरवाइजर,ए एन एम,एम पी डब्लू, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
   वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के हस्ते शाल श्रीफल एवं भेंट देकर उनका सम्मान किया गया,खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा उनके कार्य से प्रेरणा लेकर सभी को कार्य करने को कहा गया एवं उनके सुखी जीवन कि कामना कि गई। वहीं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक भुवनेश्वर बोपचे द्वारा उनके अनेक चुनोतियों से संघर्ष कर बेहतर स्वास्थ्य सेवा देकर समाज सेवा व मानव सेवा करने पर कार्य कि सराहना कि गई एवं उनके दिर्घायु व सुखी जीवन कि कामना कि गई।
  कार्यक्रम में विकासखंड लेखा प्रबंधक संतोष दुधमोंगरें,जयकरण पंचेश्वर, श्रीमती के अजीत, डॉ धर्मेंद्र गौठिया सहित अन्य सभी कर्मचारी गण मौजूद रहे हैं।