सीएम राइस शासकीय विद्यालय में हुआ विदाई समारोह
शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ प्राचार्य लक्ष्मीचंद मानवटकर का सम्मान
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, नगर मुख्यालय में स्थित सीएम राइस शासकीय विघालय में 29 मार्च 2025 दिन शनिवार को विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से अनिल शर्मा (पुर्व जिला अध्यक्ष म प्र शिक्षक संघ जिला सिवनी),विजय शुक्ला (सम्भागीय शिक्षक संघ अध्यक्ष), नारायण प्रसाद सोलंकी (से.नि.शिक्षक),लेखराम बोरीकर (से.नि.शिक्षक बम्हनी),अरुण भगत (प्राचार्य हाईस्कूल चीजगांव),शिवचरण मड़ावी (प्राचार्य हाई स्कूल बघोली),बी.एल.चौधरी अध्यक्ष संयुक्त पेंशनर्स संघ बालाघाट,वाय आर गजभिये बीईओ लालबर्रा, श्रीराम तुरकर बीआरसी लालबर्रा,नारायण शंकर अध्यक्ष पेंशनर्स संगठन बालाघाट,एम एम श्रीवास्तव जिला संयोजक,बाबूलाल राणा रिटायर्ड एनसीसी अधिकारी,एस के दुबे सहित अन्य सभी लोगों कि गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम कि शुरुआत हुई जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर तिलक वंदन कर पूजन अर्चन किया गया।
तत्पश्चात शिक्षकों के द्वारा स्वागत गीत गाया तथा बारी बारी से प्राचार्य मानवटकर सर का फुल माला से स्वागत किया गया तथा शिक्षकों के द्वारा सामूहिक रूप से स्वागत किया गया।
संक्षिप्त परिचय -
लक्ष्मीचंद मानवटकर पिता स्व गेंदालाल मानवटकर माता स्व श्रीमती रुपा बाई मानवटकर चार भाई एक बहन जन्म 1 नवंबर 1963 शिक्षा प्राथमिक शिक्षा मोहगांव बोरी, हाईस्कूल उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा, शासकीय सेवा न्युक्ति (2.01.1986व्याख्ता हाईस्कूल किरनापुर से 1989तक),2अगस्त से 2 दिसंबर तक बोरीकला,10 मई 1990से अगस्त 2005तक एम एल बी सिवनी, प्रभारी प्राचार्य दोनों बार एम एल बी सिवनी, सिवनी जिले में समन्वयक संस्था में मूल्यांकन अधिकारी, अगस्त 2005 से अगस्त 2006 तक राजगढ़ में डीपीसी,सितंबर 2006 मार्च 2007 तक प्राचार्य नेताजी हाई स्कूल सिवनी, प्राचार्य अप्रैल 2007से दिसम्बर 2007 तक जीएचएस बंडोल, जनवरी 2013 से अक्टूबर 2013 प्राचार्य मारबोड़ी, नवम्बर 2013से अगस्त 2019 तक कायदी, सितंबर 2019से नवंबर 2022 तक उत्कृष्ट बालाघाट, नवंबर 2022 से 29.3.2025 प्राचार्य लालबर्रा में पदस्थ रहे हैं।
अंत में सेवा निवृत्त श्री मानवटकर सर ने अपने विचार उपस्थित लोगों के समक्ष रखे।