विकास कार्यों से कोसों दूर आज भी पिछड़ेपन में जीने को मजबूर है इस ग्राम पंचायत के लोग
वर्षा काल में सड़कों में नहीं निकल सकते लोग अंधेरे के आगोश में रहता है पूरा गांव
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWSसिवनी, सिवनी के जनपद पंचायत कुरई अंतर्गत आने वाली और क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत का दर्जा प्राप्त ग्राम पंचायत बादलपार के हालत इन दिनों कुछ ठीक नहीं दिखाई देते। वर्ष 2023 में हुए पंचायती चुनावो के बाद आज पंचायती राज में कार्यकाल के 2 वर्ष बीतने लगे हे किंतु कुरई जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बादलपार में विकास कार्यों के लिए यहां के ग्रामीणजन तरस रहे हैं।
विकास कार्यों से कोसों दूर इस ग्राम पंचायत में पंचायत के निर्वाचित सदस्य एवं पंचायत कर्मियो की लचर कार्य प्रणाली के चलते इस पंचायत के ग्रामीणजन विकास कार्यों से अछूते रह गए हैं।
वहीं अपनी मनसा अनुरूप चुनकर आए प्रत्याशियों से जो उम्मीद यहां के निवासियों द्वारा लगाई गई थी उन पर भी पानी फिरता दिखाई दे रहा है।
अंधेरी नगरी चौपट राजा की तर्ज पर चल रही है पंचायत की कार्य प्रणाली
कहने को तो इस ग्राम पंचायत का नाम कुरई जनपद की सबसे बड़ी बसाहट वाली ग्राम पंचायत का है किंतु अगर इस पंचायत में आकर अवलोकन किया जाए तो उपेक्षित और पिछड़े ग्राम की परिकल्पना को साकार करती एक अलग तस्वीर यहां दिखाई देगी।
इस ग्राम पर कहने को तो 20 वार्ड हे जहा एक बड़ी आबादी भी निवास करती है किंतु ग्राम के ज्यादतर वार्डो की टूटी फूटी सड़को के बत्तर हालत वही अव्यवस्थित नल जल योजना जहा साल भर लोगो को पेयजल संबंधित शिकायते आते रहती है।
अगर जांच करे तो ऐसा लगता है की पेयजल की समस्या को लेकर सबसे ज्यादा 181 की शिकायत इसी पंचायत की मिलेगी।
वही इस पंचायत के कुछ वार्ड तो ऐसे हैं जहा अभी जाकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाई सिर्फ गई है वहीं अभी पानी पहुंचाना भी बाकी है।
वही यहां के कुछ वार्ड तो ऐसे भी हैं जहा के लोगो को प्राइवेट बोर से पानी खरीद कर पीना पड़ता हैं।।
वहीं अगर इस पंचायत में साफ सफाई की तरफ नजर डालें तो कहने को तो इस पंचायत में नाली का निर्माण हुआ है किंतु जगह-जगह से पुर चुकी नाली को साफ करवाना पंचायत अपनी जिम्मेदारी नहीं समझती है। जिसके कारण घर दुकानों से निकलने वाला पानी सड़कों पर खुलेआम बहता है किसके कारण सड़को में बजबजा रही गंदगी से राहगीर परेशान होते हैं, गांव के ज्यादातर ग्रामीणों ने बताया कि कितने बार नाली की साफ सफाई हेतु पंचायत कर्मियो को बोला गया है मगर पंचायत के कान में जूं तक नहीं रेंगती।
वर्षा काल में सड़कों में नहीं निकल सकते लोग अंधेरे के आगोश में रहता है पूरा गांव
पंचायत के लगभग सभी वार्ड कई साल से अंधेरे के आगोश में हे जहा नाम के लिए स्ट्रीट लाइट तो लगी है लेकिन जलती कभी दिखाई नहीं दी । वही अब वर्षाकाल शुरू हो चुका है जिसमे सड़क पर विषेले जीव जंतु निकलते हे किंतु पंचायत को इस बात की भी फिक्र नहीं है कि वह स्ट्रीट लाइट को शुरू करवा सके।
इसके अलावा अधूरे पड़े कई निर्माण कार्य इस पंचायत की लचर कार्यप्रणाली की दुहाई दे रहे हैं।
इस पंचायत में लोगो के में उस वक्त खिन्न हो जाते है जब ग्राम में किसी का देहांत हो और अंतिम संस्कार करने की बारी आती हो क्योंकि ग्राम के शमशान की इतनी दयनीय स्थित है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति शमशान के हालात देखकर ' उफ्फ" कहता है ।
ग्राम बादलपार में 2 से 3 शमशान भूमि है जो इतनी ज्यादा ऊपेक्षित है कि शमशान कम कचरा इकट्ठा करने का स्थान ज्यादा नजर आता है।
इसके अलावा भी कई और कारनामे इस पंचायत के है जो आगामी अंको में पढ़ने को मिलेंगे.....।