दबाव की राजनीती का शिकार महिला पर झूठी एफआईआर दर्ज
ब्यूटीपार्लर संचालिका ने गृहमंत्री सहित उच्चाधिकारियो से की शिकायत
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
इंट्रो….एक ओर जहा सरकार सीखो कमाओ योजना से पुरषो के साथ साथ महिला बेरोजगारों को कामगार बनाने वाली योजना संचालित है जिसके लिए टॉप तो बॉटम सरकारी अमला दिन रात एक किये हुए वही एक कामगार महिला बनने के लिए जद्दोजहद करती महिला ब्यूटी पार्लर का काम सीख किसी कदर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास में लगी है लेकिन कमजर्फ जमाना महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने देना नहीं चाहता बल्कि झूठे केश मुकदमो में फसा कर एक महिला का आत्म विश्वास कमजोर किया जा रहा है शहडोल में सम्बंधित विभाग के आला अधिकारियो को मामले में निष्पक्ष जाँच कार्यवाही करने की आवश्यकता है....
शहडोल / ब्योहारी। ब्योहारी थाना मे दिनांक 14/05/2024 को एक पार्लर संचालक के खिलाफ बिना कोई ठोस सबूत के पति से आपसी रंजिस होने के कारण सत्ता पक्ष के नेता और विधायक प्रतिनिधि द्वारा स्वजातीय महिला के पक्ष की ओर से तत्कालीन थाना प्रभारी के ऊपर दबाव बनाकर फर्जी मुकदमा क़ायम कराये जाने की चर्चा जोरो मे है। संचालिका द्वारा भी पुलिस द्वारा दर्ज किये गये फर्जी मुकदमा की जांच कराकर न्याय पाने हेतु दिनांक 18/06/2024 को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्योहारी, पुलिस अधीक्षक शहडोल, पुलिस महानिरीक्षक जोन शहडोल, पुलिस महानिदेशक भोपाल और गृहमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल को पत्र भेजकर कर न्याय की गोहार लगायी गयी है किन्तु अभी तक जांच नहीं की गयी है। उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र की प्रति उपलब्ध कराते हुए पार्लर संचालिका ने बताया कि
क्या है मामला -
ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत टोपनदास तिराहे पर स्थित सानिया ब्यूटीपार्लर का संचालन किया जा रहा है । पार्लर 10×30 के कमरे मे संचालित है जिसमे अलग से मेकअप के लिये कोई कमरा नहीं बना है, एक तरफ मेकअप का कार्य किया जाता है और दूसरे तरफ वासवेसिंग लगा हुआ है जंहा हाथ मुँह धुलते है। दिनांक 26/04/2024 को अनामिका सिंह अपनी बहन का मेकअप कराने के लिये पार्लर मे आयी थी और मेकअप करा कर अपना समान बैग मे रख कर विवाह स्थल विवाह घर चली गयी। दूसरे दिन अनामिका सिंह के पति दिनांक 27/4/2024 को करीब 12 बजे के लगभग अर्डिफिशियल ज्वेलरी पंहुचाने पार्लर मे आये थे किन्तु उनके द्वारा भी कंगन गुमने के संबंध मे कोई बात नहीं की गई थी दिनांक 28/04/2024 को सुबह अनामिका सिंह द्वारा फोन किया गया कि मेरा कंगन कंही गुम गया है जो मिल नहीं रहा, गुरुजी द्वारा बताया जा रहा है कि तुम्हारा कंगन पार्लर मे गिरा है तब मेरे द्वारा कहा गया कि मै नहीं जानती हूँ सुबह साफ सफाई पार्लर की मेरे द्वारा की गयी है मुझे कुछ नहीं मिला है। तब अनामिका सिंह द्वारा बोला गया कि जो उस दिन लड़कियां थी उन्हें बुला लीजियेगा हम लोग उनसे पूछ तांछ करने आ रहे है। फोन के कुछ देर बाद अनामिका और उसके पति धर्मेंद्र सिंह पार्लर आये और उस दिन सहयोग के लिये जो सात लड़कियां कविता, नम्रता, रसमी,मोना, निसा, प्रतीक्षा एवं नेहा आदि सभी आयी थी उन्हें मेरे द्वारा बुला लिया गया था उनसे पूंछ तांछ की गयी साथ ही पार्लर की तलासी ली गयी कुछ न मिलने के कारण वो लोग वंहा से चले गये और उसी दिन थाना जा कर लिखित मे सूचना दी गयी। दिनांक 10/05/2024 को ब्योहारी थाना से एस. आई. चक्रवार साहब एवं ललिता पटेल पूँछ - तांछ करने के लिये पार्लर अनामिका सिंह एवं उसके परिवार के लोगो को साथ मे लेकर आये थे जिनके द्वारा 26/04/2024 एवं 27/04/2024 के सीसीटीवी की वीडियो रिकार्डिंग ली गयी थी।
चेंजिंग रूम का कैमरा होता है बंद.....
पार्लर संचालिका द्वारा बताया गया कि दिनांक 26/04/2024 को लगन होने के कारण उस दिन काफी भीड़ भाड़ था साम 4.30 तक मेरे द्वारा एक ब्राइडल का मेकअप कर दिया गया था जिसका फोटो सूट करने एवं भीड़ - भाड़ होने के कारण कई महिलाओ द्वारा चेंजिग रूम के बाहर ही कपड़ा चेंज किया जा रहा था जिस कारण कैमरा को बंद कर दिया गया था। कैमरा उसी दिन केवल बंद नहीं किया गया था, पूर्व मे भी जब - जब भीड़ भाड़ होता थाऔर महिलाओ द्वारा कपड़ा चेंज चेंजिग रूम न कर बाहर ही किये जाने के कारण कैमरे को बंद कर दिया जाता था जिसे पूँछ - तांछ करने आये एस. आई. चक्रवार साहब एवं ललिता पटेल द्वारा देखा भी गया है।
मागने पर नहीं दी कंगन तो तुरंत ही पुलिस को क्यों नहीं दी सूचना -
पार्लर की संचालिका कल्पना गुप्ता द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा ब्राइडल मेकअप के अलावा अन्य का मेकअप सिर्फ चेहरे का किया जाता है न कि हाथ का। हाथ से मेकअप का कोई लेना देना नहीं है कि वो क्या पहनी है क्या नहीं पहनी है अपनी स्वेच्छा से जिसे जो पहनना हो पहेन सकता है फिर कंगन उतरवाने का सवाल ही नहीं उठता है। किन्तु थाना ब्यौहारी मे मेरे विरुद्ध बिना किसी साक्ष्य एवं तथ्य के जो मामला पंजीबद्ध किया गया है वह गलत है और इसीलिए मैंने उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की है । विचारणीय प्रश्न यह है कि यदि अनामिका सिंह द्वारा मुझे कंगन रखवाया गया था और मागने पर नहीं दिया गया तो उनके द्वारा उक्त बात की सूचना तुरंत ही पुलिस को क्यों नहीं दी गयी, 100 डायल को क्यों नहीं बुलाया गया,क्यों इतना कीमती समान को छोड़ कर वंहा से चली गयी जबकी पार्लर से थाने की दूरी मुश्किल से 300 मीटर है जो स्वयं ही बहोत बड़ा सवाल है दूसरे दिन उनके पति आर्टिफिशियल ज्वेलरी लौटाने आये तब भी कंगन के संबंध में कोई बात नहीं की गई । किन्तु पुलिस द्वारा इस बात को नजर अंदाज करते हुए नेताओं के दबाव मे मेरे खिलाफ कंगन मागने पर कंगन न दिये जाने का मन गढंत लेख कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया है जिसकी जांच हेतु मेरे द्वारा शिकायत उच्चाधिकारियो से की गयी है।
एफआईआर के पूर्व लिये गये मेरे कथन की नहीं हुई जांच -
बताया गया कि एफआईआर के पूर्व मेरे कथन थाना मे पदस्थ ललिता पटेल द्वारा दर्ज किया गया है किन्तु उस पर कोई जांच नहीं की गयी, मेरे बताये अनुसार किसी से कथन नहीं लिये गये और सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव पर तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा दिनांक 14/05/2024 को मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर बाहबाही लूटी गयी, और मेरे प्रतिष्ठान को बदनाम करने की साजिश रची गई यदि मेरे कथन की जांच पुलिस द्वारा की जाती तो पूरा का पूरा मामला स्पष्ट हो जाता और मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा क़ायम नहीं हो पाता।
घटना दिनांक को पार्लर मे मौजूद लोगों का कहना है -
मै सानिया ब्यूटीपार्लर मे पार्लर सीखने जाती हूँ। 26/04/2024 को भीड़ - भाड़ होने के कारण मै वंहा रुकी थी, अनामिका सिंह की बहन का मेकअप दीदी द्वारा किया गया था अनामिका का नहीं किया गया था। उस दिन कोई घटना नहीं हुई थी अनामिका सिंह द्वारा अपना पूरा समान बैग मे रख लेकर चली गयी थी जो आरोप लगा कर थाने मे शिकायत की गयी है वह गलत है।
मोना गुप्ता
मै पार्लर का काम दीदी से सीखती हूँ। उस दिन मै वंहा थी ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। मेकअप कराने के बाद अनामिका सिंह अपनी बहन के साथ पूरा समान बैग मे रख कर ले कर चली गयी थी। भीड़ भाड़ होने के कारण कई लोग चेंजिग रूम के बाहर ही कपड़ा चेंज करने लगती है एवं पार्लर मे एक ही रूम है अलग से कोई कमरा नहीं है वैक्स बगैरा का काम होता है जिससे लोगों को आपत्ति होने के कारण कैमरा को बंद कर दिया जाता है। दीदी पर लगाया गया आरोप झूठा है।
प्रतीक्षा मिश्रा
मै पार्लर का काम यंहा सीखती हूँ। जिस दिन की घटना बताई जा रही है मै उस दिन पार्लर मे थी वंहा ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है। मेकअप के बाद अनामिका सिंह अपनी बहन के साथ बैग मे पूरा समान रख कर लेकर चली गयी थी। उनके द्वारा दीदी को कंगन नहीं रखवाया गया था तो मांगने का सवाल ही नहीं उठता है। अनामिका सिंह द्वारा झूठा आरोप लगा कर थाने मे शिकायत की गयी है। यदि मांगने पर दीदी द्वारा समान नहीं दिया जा रहा था तो उनको तुरंत ही पुलिस को सूचना देना चाहिए था क्यों वंहा से चली गयी। जो आरोप लगाया गया है वह झूठा है।
निसा चतुर्वेदी
मुझे इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है किन्तु इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा बिना जांच के की गई कार्यवाही उचित नहीं है अगर कंगन 26 तारीख को पार्लर संचालिका के द्वारा नहीं दिया जा रहा था तो इस बात की जानकारी आस पास के लोगों एवं परिजनों को तुरंत क्यों नहीं बताया गया, पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया गया 27 तारीख को अनामिका सिंह के पति आर्टिफिशियल ज्वेलरी लौटाने आये तब भी कंगन के संबंध में कोई बात नहीं किये, ये सब विचारणीय प्रश्न है और इस प्रकार से किसी व्यापारी को बदनाम करने की साजिश की मै निन्दा करता हूँ और उच्चाधिकारियों से अपील है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर लगाये गये फर्जी मुकदमा पर खात्मा की कार्यवाही की जाय ।अगर प्रशासन झूठे मामले में खात्मा की कार्यवाही नही करता है तो व्यापारी संघ लोकतांत्रिक ढंग से कार्यवाही के लिए बाध्य होगा।
जय प्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष (व्यापारी संघ ब्यौहारी)