परिवहन विभाग तथा चिकित्सा विभाग द्वारा चालक, परिचालको का नेत्र परीक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बरवनै में चालक एवं परिचालको का किया नैत्र परीक्षण
CURATED BY – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS
बड़वानी, चालक, परिचालक सामाजिक कल्याण संघ बड़वानी एवं परिवहन विभाग तथा चिकित्सा विभाग द्वारा 17 जनवरी को चालक, परिचालको के नेत्र परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बस स्टैंड बड़वानी में उक्त नेत्र परीक्षण में 62 चालक, परिचालकों के नेत्रो का परीक्षण कर उपचार किया गया।
कार्यक्रम में चालक, परिचालक संघ की ओर से श्री सज्जू भाई की ओर से श्री अशोक गोस्वामी एवं श्री प्रद्युम्न तिवारी तथा स्वास्थ्य विभाग से श्री अनिल राठौड़ उपस्थित थे । उक्त नेत्र परीक्षण में चश्मे की जांच हेतु 23 चालक, परिचालकों को जिला चिकित्सालय बड़वानी बुलाया गया तथा एक चालक को मोतियाबिंद से ग्रसित पाए जाने पर उसे जिला चिकित्सालय बड़वानी में 24 जनवरी को आयोजित निःशुल्क शिविर में जांचकर मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा।