CURATED BY – SURESH MULEWA | CITYCHIEFNEWS

पेटलावद, नगर की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब न्यू सदैव असहाय जन को सहयोग, सेवा चिकित्सा के साथ ही समाज हितेषी कार्य करने वाली संस्था के रूप में  पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। 

नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद निदान शिविर हो रहा आयोजित

पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी रोटरी क्लब न्यू पुनः इसी क्रम में हमेशा की तरह इस बार  नेत्र परिक्षण व मोतियाबिंद निदान शिविर का बिल्कुल  निशुल्क शिविर का आयोजन  करने जा रहा है।
स्व भण्डारी की स्म्रति , जावरा चिकित्सालय के सहयोग से  होगा आयोजन
उक्त शिविर रोटरी क्लब न्यू  पेटलावद के तत्वावधान में  समाज रत्न स्व श्री रखबचन्द पृथ्वीराज जी भण्डारी  की पुण्य स्मृति में  RPB  फाउंडेशन ओर लायन्स नेत्र चिकित्सालय जावरा के सहयोग से   आयोजन करने जा रहा है।

सुमन हॉस्पिटल में होगा आयोजित शिविर

उक्त शिविर 25 फरवरी रविवार को,  सुमन हॉस्पिटल गायत्री मन्दिर के सामने रायपुरिया रॉड पर सुबह 10 :30 से 02  बजे तक आयोजित किया जाएगा अधिक से अधिक लेवे लाभ, वोटर आईडी या राशन कार्ड लावे साथ क्लब के सदस्यों ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक पीड़ित जन इस  बिल्कुल निशुल्क शिविर का लाभ ले। रजिस्ट्रेशन के लिये क्लब ने अपने कांटेक्ट नम्बर भी जारी किए है। वही शिविर में इंट्री के लिये  रोगी को सिर्फ अपने साथ वोटर आई डी या राशन कार्ड ही लेकर जाना है।