परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में ग्राम पंचायत इमलाई में नेत्र एवं स्वास्थ्य हुआ संपन्न
ग्राम पंचायत इमलाई के उपसरपंच रमेश श्रीवास्तव का रहा विशेष सहयोग
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है। संस्था का प्रमुख उद्देश्य लोगों तक समय पर स्वास्थ्य लाभ एवं गरीब निर्धन बच्चों को शिक्षा पहुंचने का है जहां एक ओर संस्था के द्वारा वृक्षारोपण, नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करती आ रही है। जिसके तहत ग्राम पंचायत इमलाई में विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र शिविर में चित्रकूट सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुण्ड के सहयोग से मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया एवं निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, जिन लोगों को ऑपरेशन की जरूरत थी उन्हें संस्था द्वारा निशुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराई गई जो उन्हें चित्रकूट लाने ले जाने में सहयोग करेगी।वहीं जिला आयुष से डॉक्टर बृजेश कुलपारिया अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत इमलाई में मरीजो के इलाज के लिए उपस्थित हुए। ग्राम पंचायत इमलाई में के उपसरपंच रमेश श्रीवास्तव की मनसा अनुसार उनकी पंचायत में यह कैंप पर लगाया गया उन्होंने इस कैंप में अपनी संपूर्ण सहभागिता दिखाई। एडवोकेट रमेश श्रीवास्तव का कहना है कि इस प्रकार के शिविर हमारी पंचायत में लगातार जारी रहेंगे ताकि उनके पंचायत के ग्राम वासियों को समय-समय पर इन सभी का लाभ प्राप्त हो । उप सरपंच रमेश श्रीवास्तव के विशेष आयोग से शिविर का सफल आयोजन हो सका। परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष धीरज कुमार ,सचिव लोकेंद्र दास, कोषाध्यक्ष कीर्ति अहिरवार एवं शिविर में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुण्ड चित्रकूट से शुभम मिश्रा की टीम एवं जिला आयुष से डॉक्टर बृजेश कुलपारिया, सौरभ ,दीनू, साक्षी और ग्राम पंचायत सरपंच रामरानी दुर्गा प्रसाद,उपसरपंच रमेश श्रीवास्तव सचिव संजय राजपूत, रोजगार सहायक मुकेश पटेल एवं समस्त ग्रामवासीयो का सहयोग मिला।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड